Showing posts with label success. Show all posts
Showing posts with label success. Show all posts

Tuesday, December 21, 2021

यह सफर....




अनजान है यह डगर,

चलने का है इरादा मगर ।

एक झूठ ही सही,

है यह वक़्त की चाल नई।

चल पड़े हैं इस सफर,

पार करते हुए कई भंवर।

रहना ना तुम निराश,

लेगें हम मंजिल तलाश ।

भटकेगे कभी,डगमगाऐगे कुछ,

सहरा मिलेगा ,कभी मिलेगा कच्छ ।

हो ही जाएगा पार यह सफर,

मन में हो विश्वास और ललक ।

- नूपुर अग्रवाल